Connect with us

Kasturi News

दोनों बदमाश खुद को हरियाणा के मंत्री का रिश्तेदार बता रहे थे। पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Uncategorized

देहरादून में हरियाणवी लड़कों की गुंडई: चिकन पीस कम मिले तो की फायरिंग, बाल-बाल बची महिला

खबर शेयर करें -

देहरादून: रेस्टोरेंट में चिकन-मटन ऑर्डर करते वक्त ग्रेवी में चिकन पीस कम होने की शिकायत सबको रहती है। शादी-ब्याह में चिकन पीस न मिले तो सिर-फुट्टौवल तक की नौबत आ जाती है। बीते दिनों देहरादून के एक रेस्टोरेंट में यही हुआ। यहां दो बदमाशों ने इसी बात को लेकर रेस्टोरेंट संचालक और उनकी पत्नी पर फायर झोंक दिया।

दोनों बदमाश खुद को हरियाणा के मंत्री का रिश्तेदार बता रहे थे। पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना प्रेमनगर क्षेत्र की है। यहां अशोक सेन क्षेत्र में करी किंगडम नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। अशोक की पत्नी भी काम में मदद करती हैं। शुक्रवार देर रात दोनों रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी दो कार सवार युवक उनके रेस्टोरेंट में आए।

दोनों युवक नशे में धुत थे। उन्होंने चिकन करी ऑर्डर किया। दावत उड़ाने के बाद जब बिल देने की बारी आई तो दोनों रेस्टोरेंट मालिक अशोक से झगड़ने लगे। कहने लगे कि उन्हें खाने में चिकन पीस कम दिए गए। तब अशोक ने कहा कि आप नशे में हो, अगले दिन आओगे तो फ्री में चिकन खिला दूंगा। इस बात पर दोनों युवक आगबबूला हो गए। तभी एक युवक ने जेब से पिस्तौल निकाल कर अशोक की पत्नी के सिर पर सटा दी।

अशोक उनके पैरों पर गिर कर रेस्टोरेंट से चले जाने की मिन्नतें करने लगे। तब एक युवक खुद को हरियाणा के मंत्री का रिश्तेदार बताकर धौंस दिखाने लगा। अशोक बताते हैं कि एक युवक फायर करने ही वाला था, कि तभी उन्होंने युवक के हाथ को ऊपर की ओर कर दिया, जिससे फायर हवा में हो गया। अशोक ऐसा न करते तो उनकी पत्नी की जान चली जाती। पीड़ित ने अब आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts