Connect with us

Uncategorized

गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, सुबह खेत में मिला शव

बागेश्वर। बागेश्वर जिले में बीती रात एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। आज सुबह महिला का क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद हुआ है। घटना से क्षेत्र में दहशत है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले के बोहाला गांव निवासी 70 वर्षीय महिला को गुलदार घर से घसीटते हुए ले गया महिला का क्षत विक्षत शव पास के खेत से बरामद हुआ है। महिला का नाम गांगुली देवी बताया जा रहा है। वह घर पर अकेली रहती थी। वह अपने घर पर सोने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया जिस कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला का शव पास के खेत से बरामद कर लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts