Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Gufi Paintal..….नहीं रहे महाभारत के शकुनी मामा, बॉलीवुड में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

प्रसिद्ध महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल नहीं रहे। बीमारी के चलते वे अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत से पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल है। बीआर चोपड़ा के मशहूर ऐतिहासिक शो महाभारत को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी बेहद अहम जगह बनाई थी। इन कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी शामिल है। गूफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था।

आज भी जब भी शकुनि मामा के अभिनय की बात की जाती है, उसमें गूफी पेंटल का नाम जरूर लिया जाता है, लेकिन अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि अब अभिनेता हमारे बीच नहीं रहे। पिछले काफी टाइम से उनकी सेहत खराब चल रही थी। अब इसी बीच गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने एक मीडिया संस्थान को जानकारी देते हुए बताया कि उम्र संबंधी कई बीमारियों जूझ रहे गूफी पेंटल का हृदय गति रुक जाने से हुआ निधन हुआ है। अब यह खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस समेत सिनेमा जगत के कई सितारे अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts