Connect with us

Uncategorized

व्यापारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में उठा उत्तराखंड में जीएसटी सर्वे का मुद्दा

नई दिल्ली। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित 41वां व्यापारी दिवस सम्मेलन आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के साथ नई दिल्ली से कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित किया गया। जिसमें 26 राज्यों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। उत्तराखंड राज्य की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सेमवाल संयुक्त प्रभारी उत्तराखंड हर्षवर्धन पांडे कैलाश केशवानी, अश्वनी भारद्वाज ने भागीदारी की।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भानु प्रताप सिंह एवं अर्जुन राम मेघवाल विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन थे। साथ ही भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता (राजस्थान )राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा के अतिरिक्त 26 प्रदेशों के अध्यक्ष मंचासीन थे।

व्यापारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में उठा उत्तराखंड में जीएसटी सर्वे का मुद्दा
उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने देश से आए व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जीएसटी में आ रही जटिलता पर अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे राज्य में प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व बढ़ाने के नाम पर जीएसटी सर्वे कराया जा रहा है। जिसका विगत् 16 दिनों से लगातार व्यापक विरोध संगठन के द्वारा किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि व्यापारियों को संगठित होकर सरकार से पुरजोर तरीके से अपनी मांगों को उठाना होगा इसके लिए व्यापार मंडल को किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।
राष्ट्रीय सम्मेलन में सभी प्रदेशों के अध्यक्षों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महा मंत्रियों को राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में प्रमाण पत्र जारी किए गए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts