Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

दर्दनाक: थ्रेशर की चपेट में आने से महिला की मौत, सोमेश्वर का मामला

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में गेहूं निकालने की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमेश्वर चनौदा के निकटवर्ती गूंगा गांव में यह घटना हुई। बताया गया है या दीपा देवी 35 साल पत्नी अशोक सिंह अपने खेत में गेहूं की मड़ाई के बाद कढ़ाई वाली मशीन में गेहूं डाल रही थी इसी बीच अचानक मशीन के पंखे से उसके सिर के बाल फंस गए जिसके बाद उसके गहरे जख्म हो गए लोग मदद को आगे आए लेकिन दीपा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दीपा का पति अशोक सिंह हिमाचल प्रदेश में होटल में नौकरी करता है। उनका 11 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है वहीं थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम अल्मोड़ा जिला अस्पताल में होगा। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। उसके नन्हे बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts