Connect with us

Uncategorized

दर्दनाक! मलबे में दबे मिले 2 महिलाओं के शव, पुल के नीचे मिला एक हाथ

टिहरी: 19 अगस्त की रात को भारी बारिश के बाद हुई तबाही में लोगों की जानें चली गई। कुछ लोग लापता हो गए थे। जबकि, कई लोग घायल हो गए थे। लापता लोगों की तलाश के दौरा आपदा के बाद तीन दिन बाद अब भी कई लोग मलबे में दबे हैं।

जानकारी के अनुसार टिहरी और श्रीनगर से दो महिलाओं के शव SDRF की टीम ने बरामद किए। वहीं, एक मानव अंग भी बरामद किया गया है। SDRF के अनुसार टिहरी के ग्वाड़ गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के पांच लोगों में से एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचान 60 वर्षीय मगनी देवी के रूप में हुई है। वहीं, लापता चार लोगों की भी जारी है।

साथ ही कीर्तिनगर तहसील के गोदी कोठार में मलबे में दबी बुजुर्ग महिला बचनी देवी का शव भी SDRF ने बरामद किया है। महिला 20 अगस्त को भारी बारिश से हुए भूस्खलन के दौरान घर के अंदर जिंदा दफन हो गई थी।

वहीं, दूसरी ओर सोडा सरोली पुल के नीचे से शव का एक हाथ भी SDRF ने बरामद किया है। इस पुल के नीचे से बह रही नदी सरखेत और ग्वाड़ से होते हुए आती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह अंग भी दबे हुए लोगों में से किसी एक का हो सकता है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts