Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

दर्दनाक: काफल तोड़ रही महिला की पेड़ से गिरने से मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ओखलढूंगा में काफल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी महिला टहनी टूटने से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिरोड़ी पोस्ट ओखलदूंगा नैनीताल निवासी 27 वर्षीय दीपा देवी पत्नी गोपाल से गत शनिवार को अपने खेत के पास स्थित काफल के पेड़ में चढ़ी थी। काफल तोड़कर वह नीचे उतर रही थी कि टहनी टूट गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला का डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार को एक सप्ताह बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से घरवालों में कोहराम मचा है। महिला की एक बेटी छह साल वह बेटा चार साल का है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts