Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सातवें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गेम्स का भव्य शुभारंभ:देश के 13 राज्यों के 250 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

खबर शेयर करें -

देहरादून: नेशनल मार्शल आर्ट कमेटी इंडिया के तत्वावधान में स्थानीय परेड ग्राऊंड के बहुद्देशीय हाल में सातवें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खेलों का भावत भव्य शुभारंभ हो गया। सातवें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खेलों का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व खेल मंत्री उत्तराखंड नारायण सिंह राणा ने किया|

खिलाडियों के संबोधन में मुख्य अतिथि राणा ने कहा कि खिलाडी खेल भावना एवं अनुशासन को सर्वोपरि मानते हुए खेल में अपना उत्तम प्रदर्शन करें तभी देश के लिए पदक जीता जा सकता है। उक्त खेलों में देश भर के 12 राज्यों के 250 से अधिक चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्डी अरुण कुमार सूद, अति विशिष्ठ अतिथि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा तथा विश्व मार्शल आर्ट्स खेल लंदन 2018 में भारतीय टीम के मुख्य कोच तथा क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश जोशी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पहले दिन उत्तराखंड के खिलाडियों का दबदबा रहा।

प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी सितंबर माह में इटली में होने जा रहे तीसरे अंतर्राष्ट्रीय काम्बेट गेम्स 2023 में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम संयोजक बी के भारत ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया।

सातवें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेलों के शुभारम्भ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। जिनमें एशियाई बीच खेलों में भारतीय टीम की खिलाडी एवं पुलिस पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, विश्व मार्शल आर्ट्स खेलों लंदन की रजत पदक विजेता हर्षिता चौधरी, सपना जवाडी, सिद्धार्थ भारत, आँचल डोभाल, एस एस खान, साउथ अफ्रिका विश्व मार्शल आर्ट्स खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हरजीत सिंह, चिराग़ चौधरी, सोनी भारत खिलाड़ी प्रमुख हैं। दो दिवसीय उक्त आयोजन के शुभारंभ अवसर पर खिलाडियों ने मार्शल आर्ट्स की आश्चर्य जनक कलाओं का प्रदर्शन किया। इस खेल में कराते, ताईक्वांडो, किक बॉक्सिंग, ग्रेप्लिग आदि खेल आयोजन हो रहे हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज माहरा, सुशील त्यागी, प्रवीण गहलोत, राजेंद्र गुप्ता, दीपक नौटियाल, अरुण कुमार सूद, रोहन रावत आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized