Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Surya Grahan 2022: अप्रैल के सूर्य ग्रहण का नहीं, मई के चंद्रग्रहण का भारत पर पड़ेगा असर

खबर शेयर करें -

Surya Grahan 2022: इस साल कुल 4 ग्रहण पड़ रहे हैं। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार अमावस्या तिथि पर लग रहा है और दूसरा यूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगेगा। अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण का भारत में दिखाई देगा, वहीं 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा। इस प्रकार 30 अप्रैल को नहीं बल्कि 16  मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत पर असर दिखाएगा। 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। इस ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेगा। इस ग्रहण के बाद दान आदि भी किया जाना शुभ रहेगा। 

30 अप्रैल 2022 को  लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। 30 अप्रैल का ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा, जो विभिन्न राशियों पर प्रभाव भी दिखाएगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण और वेस्ट-साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर जैसे क्षेत्रों से दिखाई देगा।  

ग्रहण की दृश्यता के अनुसार ही इसके प्रभाव के बारे में अंदाजा लगया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो जो ग्रहण जहां दिखाई देता है, वो वहां के लोगों पर प्रभाव डालता है। तभी उसका सूतक काल मान्य होता है। अगर भारत में कोई ग्रहण नजर आता है तो सूतक काल मान्य होता है। अगर भारत में ग्रहण नजर नहीं आता है तो सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। मंदिर के कपाटों को भी बंद कर दिया जाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts