Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

अच्छी खबर : काठगोदाम-मुंबई के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, 20 अप्रैल से हर गुरुवार काठगोदाम से चलेगी

खबर शेयर करें -

Kathgodam to Mumbai train: अब कुमाऊं के लोग सीधे मुंबई से ट्रेन के माध्यम से जुड़ जाएंगे। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु काठगोदाम से मुबंई के बीच 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेश गाड़ी चलाने जा रहा है। 16 जून तक नौ फेरों के लिए चलने वाली यह विशेष रेलगाड़ी प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल से प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से चलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेश गाड़ी संख्या 09075 प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल से 11 बजे छूटकर दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। 

वापसी यात्रा में काठगोदाम-मुंबई सेन्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेश गाड़ी संख्या 09076 प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से सांय 5.30 बजे मुंबई को प्रस्थान करेगी। 

दूसरे दिन शुक्रवार काे रात्री 8.55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। रेलगाड़ी में इस विषेष गाड़ी में 20 अप्रैल से 26 मई तक छह शयनयान, दो साधारण द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का, एक वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं दो एसएलआरडी के कोचों सहित कुल 17 कोच लगेंगे।इसके अलावा एक जून से 16 जून तक आठ शयनयान, दो साधारण द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं दो एसएलआरडी के कोचों सहित कुल 17 कोच लगाएं जाएंगे।

इस ट्रेन का सबसे अधिक फायदा पर्यटन क्षेत्र में विकास को होगा। मुंबई से उत्तराखंड के बीच के क्षेत्रों के लोगों को गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए सीधा जुड़ाव होगा। पर्यटकों को आने जाने के लिए यह विशेष समर स्पेशल ट्रेन काफी सुविधाजनक होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts