Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

गोवा: सीएम पद के लिए प्रमोद सावंत और विश्वजीत राणे में होड़, फैसला भाजपा आलाकमान पर

खबर शेयर करें -

गोवा (Goa) भले ही छोटा राज्य हो, मगर यहां की राजनीति बेहद ही उलझी हुई है. 40 विधानसभा सीटों वाले इस समुद्री तटीय राज्य में सिसायत की जंग (Goa Politics) हमेशा हाई वोल्टेज का ही रहा है. इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है. महज 1 सीट से बहुमत से पार्टी दूर रही. इसी बीच भाजपा अपनी सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है. बहुत जल्द ही पार्टी राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. लेकिन उसके सामने सबसे बड़ी समस्या है मुख्यमंत्री के पद के चेहरे की. क्या भाजपा मौजूदा सीएम प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) को ही फिर से राज्य की बागडोर सौंपेगी या फिर कोई और मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठेगा?

क्या विश्वजीत राणे हैं सीएम पद की रेस में ?

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों से पता चला है कि गोवा की स्थानीय भाजपा इकाई की पहली पसंद प्रमोद सावंत ही हैं. लेकिन ऐसी भी संभावना है कि भाजपा आलाकमान विश्वजीत राणे को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है. जब विश्वजीत राणे (Vishwajit Rane) से यह पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल हैं, तो उन्होंने सीधा और सरल जवाब दिया, ‘पार्टी के वरिष्ठ नेता जो कहेंगे, मैं उसका पालन करूंगा. मैं पार्टी का सिर्फ एक साधारण कार्यकर्ता हूं.’

यह जीत है खास

भाजपा को इस चुनाव में कुल 20 सीटें मिली हैं. बहुमत से सिर्फ 1 कम. और यह पूरी उम्मीद है कि भाजपा सदन में बहुमत साबित कर देगी. यह जीत भाजपा के लिए बेहद खास है क्योंकि यह पहला मौका है जब पार्टी ने राज्य से दिग्गज और सबके चहेते नेता रहे दिवंगत मनोहर पार्रिकर की अनुपस्थिति में जीत दर्ज की है. इस जीत को मौजूदा सीएम प्रमोद सावंत के कार्य को समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है.

2017 में दूसरे नंबर की पार्टी थी भाजपा

साल 2017 में कांग्रेस पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी, मगर बहुमत का जादूई आंकड़ा नहीं था. पार्टी में आंतरिक मतभेद की वजह से कांग्रेस पार्टी राज्यपाल के सामने सरकार बनाने के दावे में देरी की, जिसका फायदा भाजपा ने उठाया और मनोहर पार्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाने में कामयाब रही. साल 2019 में कैंसर की वजह से पार्रिकर का निधन हो गया और उनके विश्वासपात्र प्रमोद सावंत को सीएम की कुर्सी मिली.

देवेंद्र फडणवीस करेंगे कलह दूर

2017 में जिस तरह कांग्रेस पार्टी में सीएम की कुर्सी को लेकर खिंचतान मची थी, ठीक उसी तरह पार्टी के अंदर इस समय भाजपा में प्रमोद सावंत और विश्वजीत राणे के बीच चल रही है. गोवा के भाजपा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ट नेता सीटी रवि इस दिशा में कार्य कर रहे हैं कि न सिर्फ राज्य में भाजपा की सरकार बने, बल्कि मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित आंतरिक कलह भी खत्म हो.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized