Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

गिरी बिजली: बिजली विभाग का एसडीओ 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। भाजपा पार्षद के भाई से बिजली कनेक्शन के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते ऊर्जा निगम के एसडीओ को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसडीओ कनेक्शन के लिए पीड़ित को चार माह से चक्कर कटा रहा था। आरोपी एसडीओ से विजिलेंस की टीम ने घंटों तक बंद कमरे में पूछताछ की। इस कार्रवाई से ऊर्जा निगम में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक जगजीतपुर के राजा गार्डन से भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई महेश पाल ने खोखरा तिराहा के पास नया मकान बनाया है। मकान में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए उन्होंने चार महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन एसडीओ संदीप शर्मा कभी निरीक्षण तो कभी निचले कर्मचारियों की रिपोर्ट का बहाना बनाते हुए टाल मटोल कर रहा था। एसडीओ ने कनेक्शन की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts