Connect with us

Uncategorized

गौशाला में बछिया से दुष्कर्म, लोगों में आक्रोश, राजूराम को ढूंढ रही है पुलिस

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है यहां ग्रामीण द्वारा गौशाला में घुसकर बछिया के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है वही बछिया की हालत नाजुक बनी हुई है घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने बिंदुखत्ता पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम निवासी डिगर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा गया कि बुधवार की रात उनकी गौशाला से गायों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई।

वह उठकर गौशाला में पहुंचे स्थानीय निवासी राजूराम गौशाला में था। उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। गौशाला में बछिया बेहोश पड़ी थी उसकी पेशाब वाली जगह पर खून बह रहा था। तहरीर के मुताबिक आरोपी इससे पूर्व भी 15 दिन पहले पड़ोसी धन सिंह की गौशाला में बछिया के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया था जिसे ग्रामीणों ने हिदायत करके छोड़ दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी की हरकतों से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इधर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts