Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

यूपी के बाद उत्तराखंड में भी गरजेगा बुलडोजर? कांग्रेसी नेता के घर पहुंची पुलिस, पिपलिया गोलीकांड में बाप-बेटा सहित चार फरार 

खबर शेयर करें -

पिपलिया गोलीकांड में फरार चल रहे आरोपी कांग्रेस नेता अविनाश शर्मा एवं उनके बेटे विराट देवगन समेत चार लोगों के गैरजमानती वारंट जारी हो चुके हैं। शर्मा के घर वारंट तामील करवाने पहुंची पुलिस साथ में जेसीबी भी ले गयी। इस दौरान कांग्रेसियों ने विरोध जताया। वहीं, शर्मा के अधिवक्ता ने पुलिस कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया।

हालांकि, पुलिस टीम कुछ देर बाद लौट गयी। वही, पुलिस टीम संग बुलडोजर चर्चा का विषय बना रहा। पिपलिया गोलीकांड मामले में आरोपी कांग्रेस नेता अविनाश शर्मा, विराट देवगन, प्रेम शर्मा और हरविंदर सिंह के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। रविवार को कोतवाल प्रवीण कोश्यारी लाव लश्कर के साथ वारंट लेकर गांव केशोवाला में शर्मा के घर पहुंचे।

पुलिस टीम के साथ जेसीबी भी थी। पुलिस को जेसीबी के साथ आता देख गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी पर अविनाश शर्मा के अधिवक्ता विजय गर्ग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष शर्मा आदि पहुंच गये और कार्रवाई का विरोध किया। अधिवक्ता विजय गर्ग ने कहा कि पुलिस बेवजह कानून को अपने हाथ में ले रही है।

अविनाश शर्मा ने सरेंडर की अर्जी कोर्ट में लगाई है।  इसकी तारीख सोमवार को है। फिर भी पुलिस जेसीबी लेकर उनका घर तोड़ने आ गई है जो कानून के विरुद्ध है। उन्होंने पुलिस से कहा कि बिना एसडीएम की मौजूदगी और बिना नोटिस दिये ये कार्रवाई असंवैधानिक है। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच चली गहमागहमी हुई।

बाद में पुलिस फार्म हाउस में अविनाश शर्मा व उनके पुत्र विराट देवगन को तलाश कर वापस लौट गई। इधर, बाजपुर में जेसीबी लेकर आरोपी के घर पहुंचने के मामले में जब एएसपी चंद्रमोहन सिंह से बात की गई तो वे मुस्कुराकर बोले कि बस ऐसे ही जेसीबी लेकर गए थे।

दबाव में काम कर रही पुलिस: सोनू
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू ने पिपलिया गोलीकांड मामले में पुलिस को कठघरे में रखते हुए दबाव में एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अविनाश शर्मा के ऊपर एक भी मुकदमा नहीं है फिर भी उनको इतना बड़ा गैंगस्टर घोषित करने का काम पुलिस कर रही है।

उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि अगर इस घटना को किसी भी तरह से एनकाउंटर के रूप में दिखाया जाता है तो जिले के एसएसपी जिम्मेदार होंगे। आरोप लगाया उनके पक्ष को बोलने तक का मौका नहीं दिया जा रहा है। ये सभी बातें किसी अनहोनी की तरफ इशारा कर रही हैं। कानून के हिसाब जो भी मदद पुलिस चाहती है वो की जायेगी। ये लड़ाई कोर्ट में अंत तक लड़ी जायेगी।

गोलीकांड में शामिल जंटू पक्ष के दो और आरोपी गिरफ्तार
बाजपुर।
 पिपलिया गांव में हुए गोलीकांड में सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने गांव केशोवाला निवासी दो सगे भाई सालिम व कामरान को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाई भी पिपलिया गोलीकांड में मौजूद थे। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में इनकी शिनाख्त हुई है। इस मामले में अब जंटू पक्ष के कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी बचे आरोपियों को भी पकड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है।

पिपलिया गोलीकांड के आरोपी अविनाश शर्मा, विराट, प्रेम शर्मा और हरविंदर के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। उसी आधार पर पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने गई थी।
चंद्रमोहन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts