Connect with us

Uncategorized

जियो मोबाइल टावर के बैट्री चोरों के खिलाफ गैंगस्टर

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर व लमगड़ा थाना क्षेत्र में  जिओ मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी कर जनपद में दहशत फैलाने वाले चोर गिरोह के तीन अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई शुरू हो गई है।
अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमेश्वर पुलिस द्वारा पातलीबगड़ क्षेत्र से चोरी की गई बैटरियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकार के आपराधिक गिरोहों पर सख़्ती से अंकुश लगाने के लिए एसएसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी द्वारा गिरोह के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 28/22 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत थाना सोमेश्वर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
तीनों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाई हुई है।
बताते चलें कि अभियुक्तों में शिवम् मौर्य पुत्र अशोक मौर्य निवासी काशीपुर, उमेश गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी बरेली उप्र, दिलीप कश्यप पुत्र अशोक कश्यप निवासी बरेली के नाम सम्मिलित हैं। इन तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 379/411 आईपीसी के तहत थाना सोमेश्वर में 2 मुकदमे दर्ज हैं। थाना लमगड़ा और पटवारी क्षेत्र कालसी देहरादून में भी इनके खिलाफ एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने तीनों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts