Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मूहूर्त तय, 03 मई से हो सकेंगे दर्शन, जानें टाइमिंग

खबर शेयर करें -

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 03 मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खोल दिए जाएंगे। चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व  पर अभिजीत मुहूर्त में सुबह टीक 11 : 15 मिनट पर देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ  खोले दिए जायेंगे।

जिसके बाद आगामी छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री धाम में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।  शनिवार को चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री पांच मंदिर धर्मशाला बस स्टैंड उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने बैठक की। जिसमें तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग देखकर गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त निकाला।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने कहा कि आगामी दो मई को मां गंगा अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से डोली में सवार होकर दोपहर 12:15 पर  गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी और मार्कंडेय मंदिर, देवी मंदिर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए भैरव घाटी पहुंचेगी।

जहां भैरव मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन  तीन मई को मां गंगा की डोली यात्रा सुबह 5:30 पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। जहां गंगोत्री धाम पहुंचने पर सर्व प्रथम गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम के पाठ व हवन पूजन तथा गंगा आरती करने के बाद  शुभ मुहूर्त पर ठीक 11:15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे।

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन तीन मई को अक्षय तृतीय पर ही खोले जाने हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 07 अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा।  इस मौके पर मंदिर  सुमेश सेमवाल, महेश सेमवाल, दिनेश सेमवाल, बासुदेव सेमवाल, प्रेमकांत सेमवाल, हरदीप शरण सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts