Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तरकाशी से लेकर चमोली तक पहाड़ों पर अब भी धधक रही जंगल की आग, अब बस्तियों तक बढ़ने लगे शोले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पहाड़ों पर गर्मी शुरू होने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटना भी लगातार जारी हैं. हालात ये है कि राज्य के लगभग सभी जिलों से आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. उत्तरकाशी, कुमाऊं, बागेश्वर से लेकर चमोली तक के पहाड़ी इलाकों में जिस तरह से जंगल धधक रहे हैं, वैसा शायद ही पहले हुआ हो.उत्तरकाशी जनपद में डुंडा रेंज के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है. डुंडा रेंज के जंगल बड़ेथी, मातली के आस-पास धू धूकर जल रहे हैं. वन विभाग की टीम रात के समय कठिन हालात में आग को काबू पाने में लगी हुई है.वंही लगातार बस्ती की तरफ आ रही जंगलों की आग पर किस तरह वन विभाग के कर्मचारी जान जोखिम डालकर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. जनपद में तीनों वन प्रभाग से लगातार आग की घटना सामने आ रही है, जिससे वन संपदा को बड़ा नुकसान हर दिन हो रहा है.

उधर बागेश्वर में भी जंगल लगातार जल रहे हैं. धरमघर, कपकोट, गरुड़ रेंज के जंगलों में भयंकर आग लगी हुई है. ग्रामीण इसकी सूचना वन विभाग को देने के साथ ही खुद भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. दिन की अपेक्षा रात को अधिक जंगल जल रहे हैं. यहां अधिकतर ग्रामीणों की शिकायत है कि सूचना के बाद भी कोई वन कर्मी आग बुझाने नहीं आ रहे हैं.

इसके अलावा चमोली के बद्रीनाथ रेंज में लगी आग भी विकराल होती जा रही है. छिनका के पास अचानक दोपहर के बाद लगी आग तेज हवाओं के साथ बढ़ती चली गई. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने की कोशिश में लगी रही. लेकिन लगातार चल रही तेज हवाओं के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. हालांकि देर शाम तक वन विभाग की टीम को आग बुझाने में सफलता हासिल हुई.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts