Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

यूपी से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आर रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पोल से टकराई, 12 घायल

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश से मां पूर्णागिरि के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स रविवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से जा टकराई। हादसे में जीप सवार एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया। सिर में गंभीर चोट होने से एक महिला श्रद्धालु को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य सभी की हालत सामान्य है।

यूपी के फर्रुखाबाद जिले से दूसरे नवरात्र पर माता के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु टनकपुर से मैक्स वाहन संख्या-यूके05, सीए- 5532 में सवार होकर पूर्णागिरि जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ठूलीगाड़ मेला क्षेत्र से कुछ दूरी पर चढ़ाई चढ़ते वक्त मैक्स अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। जोरदार टक्कर में वाहन में सवार श्रद्धालु पिछली सीट से आगे आ गए और उनके शरीर के तमाम हिस्सों में चोट आ गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को टनकपुर अस्पताल ले गई जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सीएमएस डा. घनश्याम तिवारी ने बताया कि एक महिला श्रद्धालु फर्रूखाबाद निवासी कैलाशो देवी पत्नी धनीराम के सिर में काफी चोट होने के कारण उसे हायर सेंटर भेजा गया है। अन्य सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। कुछ के गुम चोट आई है जिनका इलाज किया जा रहा है।

हादसे में ये हुए घायल

घायलों में गुड्डी (45)पत्नी राम किशोर, निवासी बड़ागांव प्रतापनगर, कैलाशो देवी (45)पत्नी धनीराम, निवासी प्रताप नगर, फर्रूखाबाद, नन्हीं देवी (40) पत्नी रामपाल, निवासी नगला, महुआ फर्रूखाबाद, सोनी देवी (30)पत्नी प्रमोद कुमार, निवासी प्रह्लादपुर फर्रूखाबाद, अंशुल (4)पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी फर्रूखाबाद, विशाल कुमार (17) पुत्र रामपाल, निवासी फर्रुखाबाद, मिथिलेश (40)पत्नी मिर्ची लाल, निवासी फर्रुखाबाद, रवि कुमार (30) पुत्र जवादाई, निवासी फर्रुखाबाद, रूबी (30)पत्नी रवि कुमार, निवासी फर्रुखाबाद, रजतई (20) पुत्री मिर्ची लाल, निवासी फर्रुखाबाद, शिवम (12) पुत्र रायकिशोर, निवासी बड़ेगांव फर्रूखाबाद और धनी राम (54) पुत्र गोधन लाल, निवासी प्रह्लादपुर फर्रूखाबाद शमिल हैं। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस में दुर्घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts