Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

अप्रैल से इन चार राशिवालों के लिए वरदान से कम नहीं गुरु का राशि परिवर्तन

खबर शेयर करें -

देवों के गुरु बृहस्पति ग्रह 12 अप्रैल को राशिपरिवर्तन करने जा रहे हैं। वे 11 अप्रैल को अपनी ही राशि मीन में गोचर करेंगे। गुरु किसी भी राशि में 1 साल के लिए गोचर करते हैं। इससे पहले गुरु 23 फरवरी को देवगुरु अस्त हुए थे और अभी दो दिन पहले उदय हो गए हैं।

अब गुरू पूर् साल इसी राशि में रहेंगे। इस प्रकार साल का यह बड़ा राशि परिवर्तन है।  देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। आइए जानते हैं कि बृहस्पति के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को बहुत ही लाभ होने वाला है।

मिथुन राशि : इस राशि वालों के लिए अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी करते हैं और लॉकडाउन के कारण नौकरी में प्रमोट नहीं हो पाए हैं, उन्हें भी नौकरी में प्रमोशन मिल सकेगा। अगर आप किसी संस्थान से जुड़े हैं तो आपको भी लाभ हो सकता है। 

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए समय बहुत ही सकारात्मक है। इस राशि के लोगों के बिगड़े काम फिर से बनेंगे। कुल मिलाकर इस राशि के लोगों को बहुत ही लाभ होगा। 

वृषभ राशि वालों के लिए समय बहुत ही उत्तम है। गुरु की कृपा से इन राशि वालों के लिए विवाह आदि के योग बन रहे हैं। एक तरफ जहां भाग्य आपका साथ देगा, वहीं आपको आदर भी मिलेगा।

मीन राशि वालों के लिए यह परिवर्तन आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिला रहा है। बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized