Connect with us

Uncategorized

दोस्ती और फिर प्यार..शादी के लिए उन्नाव से सहेली के पास आई युवती

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बरेली में समलैंगिक लड़कियों से जुड़ा मामला शनिवार को कोतवाली में आया। उन्नाव निवासी लड़की से शहर की बिहारीपुर की लड़की को फेसबुक के जरिए संपर्क के बाद प्यार हो गया। सात साल की दोस्ती के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और उन्नाव की लड़की बरेली चली आई। बिहारीपुर की युवती के परिवार ने सूचना दी तो यूपी 112 पुलिस इन्हें कोतवाली ले आई। उन्नाव की लड़की के परिवार को बुलाया गया है।
यह दोस्ती बातचीत के दौरान प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। पिछले दिनों दोनों ने पत्र भेजकर बरेली एसएसपी व कोर्ट को सूचित किया था कि वह दोनों बालिग है और अपनी इच्छा से साथ रहना चाहती हैं। कोतवाली में दोनों युवतियों ने यहां भी यही बयान दिया कि वह साथ रहना चाहती हैं। दोनों युवतियां प्रेम नगर के कोहड़ापीर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रह चुकी हैं। समय-समय पर विरोध भी किया पर उन्होंने दोस्ती नहीं छोड़ी। दोनों एक ही समुदाय की हैं इनमें एक की उम्र 23 तो दूसरे की उम्र 25 साल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts