Connect with us

Uncategorized

Friends wife affair: दोस्त की बीवी पर आ गया एलन मस्क का दिल……

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपने अफेयर को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनका नाम गूगल कंपनी के सह संस्थापक सर्गेई ब्रिन की पत्नी से जुड़ा है। यह अफेयर दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क और गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन बहुत अच्छे दोस्त थे। मस्क अक्सर ब्रिन के घर आते-जाते रहते थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती ब्रिन की पत्नी शनहान से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई और अफेयर शुरू हो गया। जैसे ही इसके बारे में ब्रिन को पता चला, उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। बताया जा रहा है मस्क और शनहान के बीच इस अफेयर की शुरुआत तब हुई, जब मस्क और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रिम्स का ब्रेकअब हुआ था।

यह भी पढ़ें  : Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट में क्रोमियम रिच फूड जरूर करें शामिल

नौ बच्चों के पिता हैं मस्क
खबरों के मुताबिक, एलन मस्क सात नहीं नौ बच्चों के पिता हैं। अभी तक उनके सात बच्चों के बारे में ही दुनिया को पता था। हालांकि, कुछ दिन पहले सामने आया था कि एलन मस्क की कंपनी में काम करने वाली एक महिला अधिकारी शिवोन जिलिस ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ये बच्चे मस्क के ही हैं। उनका जन्म बीते साल नवंबर में ही हुआ था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts