Connect with us

Uncategorized

अननोन वेबसइट पर फ्रीलांस काम लेने वाले हो जाएं अलर्ट, सामने आया बड़ा मामला

रुद्रपुर : वेबसाइट फ्री-लांंसिंग डॉट कॉम पर आनलाइन काम के लिए अप्लाई करना युवती को महंगा पड़ गया। वेब टेक कंपनी का अधिकारी बनकर उसे केस में फंसाने की धमकी देकर साइबर ठगों ने उससे 76 हजार ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वसुंधरा गार्डन निवासी लता जोशी ने बताया कि उसने फ्री-लानसिंग डॉट कॉम पर आनलाइन काम करने के लिए अप्लाई किया था। 9 जून से वह डाटा एंट्री का आनलाइन काम कर रही थी। जिसके बाद उसने 12 जून को अपना काम आनलाइन जमा कर दिया। 13 जून को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई।

कॉलर ने बताया कि वह वेब टेक कंपनी के सैलरी डिपार्टमेंट का अधिकारी है। बताया कि उसके किए काम में एक्यूरेसी नहीं है। इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और 5380 रुपये जमा करने होंगे। इस दौरान उसे एक एनओसी भेजी गई और कहा कि इसे क्लीयर कराने के लिए 31180 रुपये देने होंगे।

कॉलर ने कहा कि रुपये जमा न करने पर केस दर्ज किया जाएगा। कॉलर की बातों से वह डर गई और उसने क्यूआर कोड को छह बार स्कैन कर अपने बैंक ऑफ बडौदा के खाते से 76010 रुपये उसके खाते में डाल दिए। बाद में उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts