Connect with us

Uncategorized

नेशनल हेराल्ड दफ्तर पर ईडी का छापा, 12 दफ्तरों में हुई एक साथ छापेमारी

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नेशनल हेराल्ड के दफ्तर समते 12 जगहों पर छापेमारी की है. बताते चलें कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने दिल्ली के अलावा कोलकाता में भी कई जगहों पर रेड मारी है, बताया जा रहा है कि जब ईडी की टीम नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पहुंची तो वहां सिवाए गार्ड के कोई नहीं था।
इधर ईडी की इस कार्रवाई पर राहुल गांधी की टिप्पणी सामने आई है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए कहा कि मेरा आपसे वादा है, न हम डरेंगे और न इन्हें डराने देंगे. उन्होंने लिखा कि तानाशाह के हर फ़रमान से, जनता की आवाज़ दबाने की हर कोशिश से हमें लड़ना है. आपके लिए, मैं और कांग्रेस पार्टी लड़ते आ रहे हैं, और आगे भी लड़ेंगे. उन्होंने जनता को संदेश लिखते हुए कहा कि खुद को अकेला मत समझना, कांग्रेस आपकी आवाज़ है, और आप कांग्रेस की ताक़त … उन्होंने कहा कि आज देश में किन मुद्दों पर विचार-विमर्श होना चाहिए, ये आप अच्छे से जानते हैं क्योंकि सरकार की हर ग़लत नीति का असर आपके जीवन पर पड़ रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts