Connect with us

Uncategorized

चार साल पहले पत्नी को पीटकर भाग गया था घर से, लौटकर फिर दोहराई हरकत

चार साल पहले पत्नी को पीटकर भाग गया था घर से, लौटकर फिर दोहराई हरकत

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मल्लीताल क्षेत्र में पत्नी से मारपीट कर पति घर से भाग गया। जिसके बाद उसने पत्नी से कोई संबंध नहीं रखे। अब चार साल बाद बेटी की सगाई पर घर लौटे पति ने फिर से पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। जिससे तंग आकर पत्नी ने मल्लीताल कोतवाली में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नगर के मल्लीताल निवासी दर्शना ने कोतवाली में शिकायत पत्र देकर कहा है कि 2018 में उसका पति उससे मारपीट कर भाग गया था। जिसके बाद पति ने उसके साथ कोई संबंध नहीं रखा। यहां तक कि आजीविका चलाने के लिए उसे खर्च भी नहीं दिया गया। दो माह पूर्व अचानक पति बेटी की सगाई पर घर लौट आया। मगर चार साल बाद भी पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है। पति उस पर शक करते हुए फिर से मारपीट कर रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

चार साल पहले पत्नी को पीटकर भाग गया था घर से, लौटकर फिर दोहराई हरकत
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts