Connect with us

Uncategorized

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-धनबल से चुनाव जीतने का हो रहा प्रयास

बनबसा : उत्तराखंड के चम्पावत उपचुनाव में सियासी पारा चढ़ने लगा है। पहली बार चुनाव प्रचार को पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर हमला बोला। बनबसा पहुंचे हरदा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

जगबूढ़ा पुल के समीप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फल मालाओं से पूर्व मुख्यमंत्री को लाद दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। सभी कार्यकर्ता मिलकर उन्हें चुनाव लड़ाएंगे।

बाद में पूर्व मुख्यमंत्री ने बनबसा बस स्टैंड स्थित माता पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन किए और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का आशीर्वाद मांगा। बाद में वे टनकपुर के लिए रवाना हो गए। रावत के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, प्रकाश तिवारी, विमला सजवाण, टनकपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पिंकी चौधरी, आनंद सिंह मेहरा समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

टनकपुर पहुंचने पर हरीश रावत ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की। रावत ने कहा कि भाजपा चुनाव में धनबल का प्रयोग कर रही है और शासन स्तर से अधिकारियों को जिले में प्रचार के लिए भेजा गया है। 

उन्होंने भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप भी लगाया। कहा कि वे इसे मुद्दा बनाकर वह लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि चम्पावत न्याय की धरती है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस जिले से उन्हें न्याय मिलेगा। कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में जो रोजगार लोगों को मिला है उसकी तुलना में भाजपा सरकार जीरो है। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts