Connect with us

Uncategorized

बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, पटना में ली अंतिम सांस

पटना. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है जहां बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और प्रदेश के कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह का निधन हो गया है. नरेंद्र सिंह का निधन इलाज के दौरान पटना के एक निजी नर्सिंग होम में हुआ है. वो बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे.

नरेंद्र सिंह के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है. पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र सुमीत कुमार सिंह बिहार सरकार में मंत्री हैं. उनके निधन की खबर से पैतृक जिले जमुई में भी शोक की लहर दौड़ गई. नरेंद्र सिंह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और काफी दिनों से पटना के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थे.

उनके निधन से कुछ दिन पहले ही बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अस्पताल जाकर मुलाकात की थी और कुशलक्षेम जाना था. नरेंद्र सिंह बिहार में कई विभागों में मंत्री पद संभाल चुके थे और प्रदेश सहित राजपूत बिरादरी की राजनीति में उनका विशेष प्रभाव था.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts