Connect with us

Uncategorized

भाभी के साथ ज़बरदस्ती, दरोगा ने भी किया बुरा सलूक

बरेली ज़िले के फरीदपुर इलाके में रहने वाले युवक के मुताबिक 15 जून को उसके भाई ने उसकी नौ माह की गर्भवती पत्नी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर उसने उसकी पत्नी के पेट पर लात मार दी। उसकी मां ने किसी तरह उसके आगे हाथ-पैर जोड़कर उसकी पत्नी को बचाया। युवक जब घर लौटा तो पत्नी को दर्द में तड़पता हुआ पाया। जिस पर उसने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी तो पुलिस उसके भाई के साथ उसे भी थाने ले गई।

पीड़ित का आरोप है कि भाई पर कार्रवाई करने के बजाय दरोगा ने गाली-गलौज कर उसे ही हवालात में डाल दिया और अगले दिन शांति भंग करने के आरोप मे चालान कर दिया। दरोगा देवेंद्र कुमार ने उससे काफी बदसलूकी भी की। सोमवार देर शाम पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर एडीजी से मिलने शहर पहुंचा लेकिन देर हो जाने की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई तो वह कार्यालय के बाहर ही फुटपाथ पर बैठ गया। बाद में महिला थाने की पुलिस आकर दोनों को महिला थाने ले गई। मामले को लेकर एडीजी राजकुमार ने फरीदपुर पुलिस को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए है। पीड़ित युवक का कहना है कि 25 दिसंबर 2020 को उसके भाई ने उस पर जानलेवा हमला किया था। इसकी उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में दरोगा देवेंद्र ने धारा 307 हटाकर चार्जशीट लगाई तो उसने आईजी से शिकायत की। इसी बात से दरोगा उससे खफा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts