Connect with us

Uncategorized

गाज़ियाबाद में दो दिन तक युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, स्कॉर्पियो में गैंगरेप के बाद प्राईवेट पार्ट में…….

नई दिल्ली। गाजियाबाद में एक युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना सामने आई है। दिल्ली की रहने वाली युवती से गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में पांच लोगों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपितों ने युवती को बोरे में भरकर सड़क किनारे यह समझकर फेंक दिया कि वह मर जाएगी। एसपी सिटी गाजियाबाद निपुण अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता अपने भाई के घर नंदग्राम आई थी। वापस दिल्ली लौटने के दौरान पीड़िता के जानने वाले 5 लोगों ने युवती को स्कॉर्पियो कार में अगवा कर लिया।

इसके बाद पांचों लोगों ने न केवल युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसके प्राइवेट में रॉड भी डाल दिया। उसके बाद पांचों आरोपितों ने युवती को जमकर पीटा और मरा समझकर बोरे में भर दिया। इसके बाद सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला गाजियाबाद में नंद ग्राम थाना क्षेत्र के आश्रम रोड का है। पीड़िता के भाई ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अबतक 4 आरोपितों को हिरासत में लिया है। एक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता आश्रम रोड के पास घायल अवस्था में मिली थी। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts