Connect with us

Kasturi News

Tibetan wolf in Uttarkashi उत्तराखंड के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश में तिब्बती भेड़िये को देखे जाने की ये पहली घटना है।

Uncategorized

उत्तराखंड में पहली बार नजर आया हिमालयन भेड़िया, जानिए इस दुर्लभ जीव की खूबियां

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीवों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। यहां पार्क प्रशासन ने ट्रैप कैमरे लगाए हैं, जिसमें कई दुर्लभ जीवों की तस्वीरें कैद हुई हैं। इस बीच गोविंद पशु वन्य जीव विहार से एक बार फिर अच्छी खबर मिली है। यहां पहली बार हिमालयन तिब्बती भेड़िया ट्रेस हुआ है।

उत्तराखंड के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि ये प्रदेश में पहला मामला है जब किसी वन्य जीव विहार में तिब्बती भेड़िया कैमरे में कैद हुआ है। इसके अलावा हिम तेंदुआ, भूरा भालू और उड़न गिलहरी भी कैमरे में कैद हुए हैं। बता दें कि जिले के गंगोत्री नेशनल पार्क में पहले भी दुर्लभ वन्य जीव देखे गए हैं, लेकिन मोरी ब्लॉक स्थित गोविंद पशु वन्य जीव विहार में ऐसी घटना कभी रिपोर्ट नहीं की जा सकी।

यहां दुर्लभ वन्य जीवों के विचरण के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई थी, लेकिन अब यहां तिब्बतियन भेड़िये को देखा गया है। दरअसल विहार के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन विभाग सहित भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से करीब 50 से 60 कैमरे लगाए गए थे। इन्हीं में से एक कैमरे में हिमालयन भेड़िये की तस्वीर कैद हुई है।

इतना ही नहीं यहां हिम तेंदुआ, भूरा भालू और उड़न गिलहरी भी दिखाई दिए, जो कि जैव विविधता के लिहाज से अच्छा संकेत है। वन प्रभाग के डीएफओ डीपी बलोनी व सहायक वन संरक्षक ज्वाला प्रसाद गौड़ ने बताया कि ट्रैप कैमरे में हिमालयन भेड़िये की तस्वीर कैद हुई हैं। इस भेड़िये (Tibetan wolf ) का उत्तराखंड में नजर आना जैव विविधता के लिहाज से अच्छा संकेत है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts