Connect with us
मर्चेंट नेवी में काम कर चुका एक युवक गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए नशा तस्कर बन गया। पुलिस ने उससे पांच लाख की चरस बरामद की है।

क्राइम

उड़ता उत्तराखंड: गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए चरस तस्कर बना पूर्व मर्चेंट नेवी कर्मी

खबर शेयर करें -

देहरादून: आज के वक्त में गर्लफ्रेंड बनाना और उसके नखरे-खर्चे उठाना आसान काम नहीं है। अब देहरादून के रायपुर में ही देख लें। यहां मर्चेंट नेवी में काम कर चुका एक युवक गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए नशा तस्कर बन गया। आरोपी आदर्श कुमार पुत्र स्वर्गीय अश्विनी कुमार हाथीबड़कला क्षेत्र में रहता है।

31 साल के आदर्श को पुलिस ने एक किलो चरस के साथ गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत 5 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो साल 2017 तक मर्चेंट नेवी में काम कर रहा था। चोट लगने की वजह से उसे बाहर कर दिया गया। इसके बाद आरोपी ने ट्रैवल कंपनी खोल ली। टूरिस्ट गाइड के रूप में काम करने के दौरान उसे नशे की लत लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल 16 सितंबर 2023: शनि मंगल योग का आज सिंह राशि को मिलेगा लाभ, जानें आपकी राशि पर कैसा प्रभाव

आरोपी ने बताया कि इस बीच एक लड़की उसकी जिंदगी में आई, जिसके बाद खर्चे बढ़ने लगे। गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने और नशे की लत के लिए आरोपी ने ड्रग्स बेचना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उसका लालच बढ़ने लगा। 28 मई को आरोपी ने सहारनपुर से 1 किलो चरस खरीदी और उसे बेचने के लिए रायपुर आ गया। आरोपी ने बताया कि वो चरस लेकर स्कूटी से जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी दिवस पर विशेष: क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस, जानें इतिहास

पुलिस ने आरोपी की स्कूटी सीज कर दी है। बता दें कि रायपुर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चल रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका डेटा तैयार किया जा रहा है। पूर्व में पुलिस ने सरपंच और उसकी पत्नी को 7.5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। अब एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

You cannot copy content of this page