Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

भारती सिंह की बच्चे के साथ पहली फोटो हुई वायरल! क्या है हॉस्पिटल में ली गई इस फोटो का सच?

खबर शेयर करें -

भारती सिंह ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। ढेरों सेलेब्रिटीज और बेहिसाब फैंस भारती सिंह को मां बनने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं और इसी बीच भारती सिंह की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं जिनमें वह गोद में बच्चे को लिए हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को भारती और उनके बच्चे की पहली तस्वीर बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है भारती के बच्चे की फोटो का सच?
लेकिन क्या वाकई ये भारती सिंह और उनके बच्चे की पहली फोटो है? आखिर इस तस्वीर का सच किया है? बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तरह की सभी तस्वीरें असल में फोटोशॉप हैं और इन फैन मेड तस्वीरों का हकीकत से कोई लेना देना नहीं है। हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह, दोनों में से किसी ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से अपने बच्चे की तस्वीर अभी तक शेयर नहीं की है।

हर्ष ने अपने अकाउंट से शेयर की थी ये फोटो
हर्ष लिंबाचिया ने अभी तक डिलीवरी के बाद सिर्फ एक ही तस्वीर शेयर की है जिसमें वह भारती सिंह के साथ व्हाइट कलर के आउटफिट में हाथ में टोकरी लेकर खड़े हुए हैं। नीले रंग के फूलों से सजी इस टोकरी को हर्ष और भारती दोनों निहार रहे हैं और इसी फोटो को शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा- It’s a Boy.

नहीं रिवील किया है बच्चे का चेहरा
जहां तक भारती के बच्चे का चेहरा रिवील किए जाने की बात है तो अभी तक हर्ष और भारती दोनों में से किसी की तरफ से ऐसा नहीं किया गया है। बता दें कि भारती सिंह ने ही प्रेग्नेंसी के दौरान कई महीने तक लगातार शूटिंग जारी रखी। उनके अधिकतर शोज और इवेंट्स में उनके पति हर्ष लिंबाचिया उनके साथ नजर आए। हर्ष बहुत केयरिंग पति की तरह पूरे वक्त अपनी पत्नी के साथ ही थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts