Connect with us

अपराध

हल्द्वानी में नगर निगम इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, खड़िया कारोबारी हिरासत में

 

हल्द्वानी में नगर निगम इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, खड़िया कारोबारी हिरासत में

हल्द्वानी: शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में शनिवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां नगर निगम में तैनात एक इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर निवासी डुंगर सिंह परमार, जो नगर निगम हल्द्वानी में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं, शनिवार रात अपने पोते के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान सामने वाले घर से निकले एक व्यक्ति ने उन पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली उनके बेहद करीब से गुजरते हुए घर के शीशे को तोड़कर अंदर सीढ़ियों पर जा लगी।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

पीड़ित डुंगर सिंह परमार के अनुसार, फायरिंग करने वाला व्यक्ति अल्मोड़ा का खड़िया कारोबारी बताया जा रहा है और उनका उससे कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस घटना के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts