Connect with us

Uncategorized

देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महुआ मोइत्रा पर भड़के सीएम शिवराज, भोपाल में FIR

खबर शेयर करें -

भोपाल. मध्य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री शिवराज सरकार ने काली देवी विवाद में बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच ने एक एफआईआर दर्ज की है. सांसद मोइत्रा ने मां काली को लेकर विवादित बयान दिया था. इस मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महुआ मोइत्रा के बयान से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. महुआ मोइत्रा पर आईपीसी की धारा 295A  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

बता दें, पूरे देश में डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म काली के पोस्‍टर को लेकर विवाद छिड़ गया है. पोस्‍टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. फिल्‍म की निर्माता लीना मणिमेकलाई सहित अन्‍य पर कई राज्‍यों में एफआइआर दर्ज हुई है. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इसे लेकर विवादित ट्वीट किया था. उन्होंने आरएसएस पर भी विवादित बात कह दी थी. इस ट्वीट के बाद बीजेपी भी सांसद महुआ पर लगातार हमलावर है. बीजेपी ने इसे लोगों की धार्मिक भड़काने वाला ट्वीट करार दिया है.

‘काली’ फिल्म के पोस्टर पर भड़के गृह मंत्री मिश्रा

दूसरी ओर, विवादित फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर  प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि ‘काली’ का पोस्टर आपत्तिजनक है. इसमें हमारी काली माता को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. मैं निर्देशक से पूछना चाहता हूं कि आखिर वह हमारे देवी-देवताओं पर ही फिल्म क्यों बनाती हैं ? उनमें हिम्मत है तो किसी और धर्म के देवी-देवता पर फिल्म बनाकर दिखाएं. गृह मंत्री ने कहा कि मैं इस पर एफआईआर कराने के लिए कहूंगा और इस पर विचार किया जाएगा कि प्रदेश में यह फिल्म प्रतिबंधित कैसे हो. अगर फिल्म के पोस्टर तत्काल नहीं हटाए गए तो हम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.

इस फिल्म निर्माता ने बनाई है फिल्म

गौरतलब है कि भारतीय फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया. इस फिल्म के पोस्टर में हिंदू देवी मां काली के एक किरदार को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. सारा विवाद इसी पोस्टर को लेकर है. बता दें, इस फिल्म को लेकर केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी बवाल मचा है. मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दे दी है कि अगर फिल्म के पोस्टर वापस नहीं लिए गए तो फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जा सकता है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts