Connect with us

Uncategorized

सोते हुए बेटे पर बाप ने कुल्हाड़ी से किया वार, हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी। अपने सगे बेटे की जान का दुश्मन बना बाप रात को सोते हुए कुल्हाड़ी से कई वार कर किया लहूलुहान परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार चकलुवा के विदरामपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बाप ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिसमें बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार चकलुवा के विदरामपुर निवासी नरेंद्र प्रसाद ने घर में सो रहे अपने पुत्र अनिल प्रसाद पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिए। घटना के बाद थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के निर्देशन में उप निरीक्षक कमित जोशी द्वारा मय पुलिस बल के त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजवीर नेगी ने बताया अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 307, 504, 506 के तहत जेल भेजा जा रहा है। नरेंद्र प्रसाद नशे का आदि बताया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई कमित जोशी, हरजीत सिंह, कांस्टेबल प्रकाश आदि शामिल रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts