Connect with us

Uncategorized

जन्‍मदिन से लौट रहे हरियाणा के परिवार के लिए काल बनी बारिश, मातम में बदली खुशियां

हरिद्वार : जन्‍मदिन में शामिल होने के लिए हरियाणा से हरिद्वार आ रहे एक परिवार के लिए बारिश काल साबित हुई। बारिश के दौरान उनकी कार स्लिप होकर सड़क किनारे के खेतों में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई और अन्‍य चार लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र क्षेत्र के दीनारपुर गांव में सुरेश के बेटे का जन्मदिन था। जिसमें शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र हरियाणा से कुछ लोग एक कार में सवार होकर आए थे। वापस लौटने के दौरान एक्कड़ गांव के समीप बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार स्लिप होकर सड़क किनारे के खेतों में पलट गई।

कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिस कारण उसमें सवार अनिल कुमार निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि जन्मदिन कार्यक्रम से लौटने के दौरान हादसा हुआ है, घायलों का उपचार चल रहा है।

रायवाला: सड़क हादसे में उपखंड अधिकारी सहित दो घायल

हरिद्वार- देहरादून हाईवे पर छिद्दरवाला चौक के समीप में ऊर्जा निगम का वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें सवार रायवाला के उपखंड अधिकारी समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह रायवाला उपखंड के एसडीओ राजीव कुमार, अवर अभियंता शंभू प्रसाद बहुगुणा और ब्रह्मपाल सिंह के साथ सरकारी वाहन से डोईवाला में आयोजित क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। छिद्दरवाला चौक के पास पहुंचा उनका वाहन सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार विक्रम को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया।

आसपास के लोग उस ओर दौड़े और वाहन में फंसे लोग को बाहर निकाला। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि हादसे में रायवाला उपखंड के एसडीओ और दोनों अवर अभियंता घायल हुए हैं। दोनों को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया जहां आवश्यक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts