Connect with us

Uncategorized

सावधान- बाज़ार में धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं 200 के नकली नोट, यहां व्यपारियों को लगा चूना

भवाली। नगर में लोग नकली नोट लेकर व्यापारियों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह से शाम तक पाँच से छः नकली नोट मिलने से व्यापारी सक्ते में आ गए। नगर व्यापारी दिनेश बिष्ट, राहुल कार्की ने बताया कि वह बैंक में पैसा जमा करने गए थे। बैंक ने नकली नोट होने की पुष्टि करी। उन्होंने बताया कि बैंक वालो ने बताया कि कई नोट नकली आ रहे हैं। देख कर नोटो को ले जिससे नुकसान ना उठाना पड़े। स्टेट बैंक मैनेजर मनीष मिश्रा ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नही आया है। इस तरह की समस्या के लिए लोगो को जागरूक होने की जरूरत है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts