Connect with us

Uncategorized

समित टिक्कू हल्द्वानी से प्रत्याशी, देखिए आप के 24 उम्मीदवार

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 24 विधान सभाओं के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आप के वरिष्ठ नेता सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से विस चुनाव लड़ेंगे। जबकि आप कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली काशीपुर का उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू को हल्द्वानी से प्रत्याशी बनाया गया है
आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तराखंड में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी। सभी क्रांतिकारी साथियों को हार्दिक बधाई, आइये सब मिलकर उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना पूरा करें।
आप की पहली लिस्ट में गंगोत्री से कर्नल अजय कोठियाल, रामनगर से शिशुपाल सिंह रावत, कपकोट से भूपेश उपाध्याय, काशीपुर से दीपक बाली, बागेश्वर से बसंत कुमार (एस सी), भगवानपुर से प्रेम सिंह, अल्मोड़ा से अमित जोशी, राजपुर रोड से डिम्पल सिंह, जसपुर से यूनुस चौधरी जसपुर, सल्ट से सुरेश सिंह बिष्ट, रानीपुर से प्रशांत राय, घनसाली से विजय शाह, मंगलौर से नवनीत राठी, लोहाघाट से राजेश बिष्ट, चंपावत से मदन महर, हल्द्वानी से समित टिक्कू, पौड़ी से मनोहर लाल पहाड़ी, ऋषिकेश से डा. राजे नेगी, सोमेश्वर से हरीश चंद्र आर्य, चौबट्टाखाल से दिगमोहन नेगी, विकासनगर से प्रवीण बंसल, पिरान कलियर से शादाब आलम, हरिद्वार ग्रामीण से नरेश शर्मा व सितारगंज से अजय जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts