Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

‘आप का क्या होगा जनाबे ‘खाली, ‘दिल्ली न केवल दूर बल्कि कहीं नजर भी नहीं आई

खबर शेयर करें -

मनोज लोहनी, हल्द्वानी
आम आदमी पार्टी को पूरी तरह साफ करते हुए उत्तराखंड में जनता ने आप पर तगड़ी झाड़ू लगाई है। इसके बाद आप के राज्य में भविष्य को देखते हुए अभी यह कहना बहुत आसान है कि फिलहाल आप का यहां कोई भविष्य नहीं है।
उत्तराखंड के इन विधानसभा चुनावों के शुरुआती वक्त में आम आदमी पार्टी की हवा भी चली। तमाम जगह पर आम आदमी पार्टी ने माहौल बनाया। दिल्ली से आप के तमाम बड़े चेहरे यहां पहुंचे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने भी उत्तराखंड का दौरा किया। मगर आप का यहां सूपड़ा ही साफ हो गया। आप ने कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में यहां चुनाव लडऩे का मन बनाया। तमाम तरह के कैंपेन चलाए गए। बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन भी कराया कि सरकार बनने की सूरत में उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। सोशल मीडिया कैंपेनिंग बहुत मजबूत चलाई गई। मगर, हासिल लागा ‘जीरोÓ। न केवल कर्नल अजय कोठियाल चुनाव हारे बल्कि उनके वोट भी छह हजार तक सिमटकर रह गए। अन्य जिन स्थानों पर आप ने चुनाव लड़ा वहां तो हालात और भी हुरे होकर सिमट गए। ऐसे में यह साफ था कि आप को जनता ने यहां पूरी तरह नकार दिया है। अब आपका क्या होगा, यह सवाल आप के लोगों को कोई भी उत्तर नहीं सूझने दे रहा है। तमाम तरह के सर्वे में आम आदमी पार्टी की यहां कम से कम एक सीट तो बताई गई थी। मगर आप का यहां खाता खुलना तो दूर आप के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव परिणाम आप समर्थकों को गहरी निराशा दे गया। साफ है कि आप के लिए उत्तराखंड में अभी ‘दिल्ली दूर हैÓ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized