Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नौ साल नौकरी कर गया फर्जी बीटेक की डिग्री से ईसम सिंह, अब सिंचाई विभाग के एई पद से बर्खास्त

खबर शेयर करें -

देहरादून। फर्जी बीटेक डिग्री के दम पर नियुक्ति पाने के आरोप में सिंचाई विभाग ने सहायक अभियंता, ईसम सिंह को बर्खास्त कर दिया है। सचिव सिंचाई हरिचंद सेमवाल की ओर से बुधवार को इसके विधिवत आदेश जारी किए गए हैं।

सेमवाल ने बताया कि ईसम सिंह वर्तमान में यांत्रिक शाखा में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति बीटेक की डिग्री के आधार पर हुई थी, लेकिन डिग्री पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके बाद 2019 से उन्हें कई बार नोटिस देकर अपना पक्ष रखने को बुलाया गया, यही नहीं 2021 में व्यक्तिगत सुनवाई का भी मौका दिया गया, लेकिन ईसम सिंह अपना पक्ष रखने में नाकाम रहे।

इसके बाद विभाग ने लोक सेवा आयोग हरिद्वार से उनकी सेवा खत्म करने की अनुमति मांगी थी। इसी साल मार्च में इस प्रकरण में आयोग की सहमति मिलने के बाद अब सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए, ईसम सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूर्व में इस तरह के प्रकरणों में कोर्ट के आदेशों को आधार बनाया गया है। ईसम सिंह 2014 में सीधी भर्ती से सेवा में आए थे, इसके तत्काल बाद यह मामला सामने आ चुका था, लेकिन अब जाकर निर्णायक कार्रवाई हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts