Connect with us

Uncategorized

Elon musk के बाप का अपनी सौतेली बेटी से अफेयर, दो बच्चे भी…

खबर शेयर करें -

दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk के पिता Errol Musk ने सौतेली बेटी संग अफेयर के बाद दूसरे बच्चे के जन्म का खुलासा किया है। 76 साल के Errol Musk का 35 साल की सौतेली बेटी Jana Bezuidenhout संग अफेयर रहा है। इससे पहले Errol और Jana के एक बच्चे के बारे में जानकारी सामने आई थी।
51 साल के Elon Musk के पिता Errol Musk ने अब कहा है कि 3 साल पहले, जना ने उनकी बेटी को जन्म दिया था। एरोल मस्क (Errol Musk) ने कहा है कि ये चाइल्ड अनप्लांड था।
‘द सन’ को दिए इंटरव्यू में एलन मस्क के पिता एरोल ने बताया कि उनके दूसरे बच्चे का जन्म 2019 में हुआ था।।दोनों बच्चे अभी बेजुइडेनहाउट के साथ रह रहे हैं। एरोल का कहना है कि अब, जना के साथ अब वे नहीं रहते हैं। जना के साथ उनका पहला बच्चा 5 साल का है। इस तरह एलन मस्क को मिलाकर एरोल के कुल बच्चों की संख्या 7 हो गई है।
बता दें कि बेजुइडेनहाउट एरोल मस्क की दूसरी पत्नी Heide Bezuidenhout की बेटी हैं। 1979 में एलन मस्क की मां Maye Musk से अलग होने के बाद उन्होंने Heide Bezuidenhout से शादी की थी। Maye Musk और Errol Musk के तीन बच्चे हैं- एलन, किम्बल और टोस्का।
जाना बेजुइडेनहाउट एरोल मस्क से 41 साल छोटी हैं। जब परिवार को पहली बार उनके रिलेशन के बारे में पता चला था तो लोग चौंक गए थे। एरोल मस्क ने कहा कि आज भी उनकी कई बेटियां, उनके रिश्ते को लेकर नाराज रहती हैं। इंटरव्यू में एरोल मस्क ने कहा- ‘मैंने उसका (बच्चे) DNA चेक नहीं किया है। लेकिन वह बिल्कुल मेरी अन्य बेटियों की तरह दिखती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts