Connect with us

Uncategorized

इलेक्‍ट्र‍िक व्‍हीकल के ल‍िए स‍ितंबर तक स्‍थाप‍ित होंगे 100 नये चार्ज‍िंग स्‍टेशन, स‍िर्फ 2 रुपए यून‍िट से चार्ज होंगे वाहन

खबर शेयर करें -

द‍िल्‍ली. द‍िल्‍ली में इलेक्‍ट्र‍िक वाहनों (EV Policy) को बढ़ावा देने के ल‍िए केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) पुरजोर कोश‍िश में जुटी हुई है. इसके ल‍िए सरकार ज्‍यादा से ज्‍यादा चार्ज‍िंग प्‍वाइंट्स की भी व्‍यवस्‍था कर रही है. द‍िल्‍ली भर में स‍ितंबर माह में ई-वाहनों के ल‍िए 500 चार्जिंग प्वाइंट वाले 100 नए सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन चालू करने की तैयारी है. इनमें से 71 चार्ज‍िंग स्‍टेशन मेट्रो स्टेशनों (Metro Station) पर स्‍थाप‍ित क‍िए जा रहे हैं.

द‍िल्‍ली सरकार के चार्जिंग स्टेशनों पर महज 2 रुपए प्रति यूनिट चार्जिंग शुल्क लिया जाएगा. ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड को राज्य नोडल एजेंसी बनाया गया है. इस पूरे स‍िस्‍टम को स्‍थाप‍ित करने के ल‍िए सरकार ने पीपीपी मॉडल को अपनाया है. सरकार ने एजेंसियों के साथ मिलकर जमीन की व्यवस्था की है. इसके अलावा ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार की ओर से दिया जाएगा.

ईवी चार्जिंग स्टेशन में उपकरण, मैन पावर और सर्विस देने का काम टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनियों का होगा. दिल्ली में 22 किलोवाट के जो चार्जिंग स्टेशन होंगे, वहां प्रति यूनिट शुल्क सिर्फ 2 रुपए होगा. हालांकि यह चार्ज अलग-अलग शहरों में 10, 12 व 15 रुपए लिए जाते हैं. लेकिन द‍िल्‍ली में इसका शुल्‍क न‍िर्धारण मात्र दो रुपए प्रति यूनिट होगा ज‍िससे क‍ि इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने पर ज्‍यादा बोझ भी नहीं आएगा.

अधिकार‍ियों की माने तो ज‍िन 100 नए सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों को स‍ितंबर माह में शुरू क‍िया जाएगा उनमें सबसे ज्यादा उत्‍तर पश्‍च‍िम ज‍िला में 22, पश्‍च‍िम ज‍िला में 18, दक्ष‍िण ज‍िला में 19 और दक्ष‍िण पश्‍च‍िम ज‍िला में 15 चार्ज‍िंग स्‍टेशन हैं. इसके अलावा पूर्वी में 8, नई दिल्ली में 4, उत्तरी 5 और उत्तर-पूर्वी में 9 सार्वजन‍िक चार्ज‍िंग स्‍टेशन स्‍थाप‍ित क‍िए जाएंगे.

बताते चलें क‍ि मौजूदा समय में ईवी चार्ज‍िंग प्‍वाइंट्स की संख्‍या करीब 400 हैं. लेक‍िन आने वाले स‍ितंबर माह में 500 और नए चार्ज‍िंग प्‍वांइट्स जुड़ जाएंगे ज‍िससे क‍ि इनकी संख्‍या दोगुनी हो जाएगी. वर्तमान में इन सभी की ज‍िम्‍मेदारी सरकारी और प्राईवेट दोनों एजेंस‍ियां संभाल रही हैं.

इस बीच देखा जाए तो दिल्ली में 79 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन भी हैं, जिनमें 274 स्वैपिंग डॉक हैं. एक जनवरी से 22 जून तक दिल्ली में 23,188 इलेक्ट्रिक वाहनों का रज‍िस्‍ट्रेशन क‍िया जा चुका है. इसमें 13,210 मोटर साइकिल व स्कूटर और 1010 मोटर कार शामिल है. पॉलिसी के तहत दिल्ली के अंदर हर तीन किलोमीटर के भीतर सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts