Connect with us

Uncategorized

जून तक लालकुआं से काठगोदाम तक दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

 हल्द्वानी: काठगोदाम-लालकुआं के बीच इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम तेजी से हो रहा है। बुधवार से रेलवे ने टावर वैगन मशीन से तारों की फीटिंग शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक जून तक काठगोदाम से लालकुआं को इलेक्ट्रिक ट्रेन दौडऩे लगेगी।

रेलवे कई सालों से कुमाऊं को जोडऩे वाले ट्रैक पर इलेक्ट्रिक रेल चलाने की योजना पर काम कर रहा है। भोजीपुरा से लालकुआं तक 65 किलोमीटर लंबे रेल पथ पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका था। नौ मार्च 2022 को पूर्वोत्तर जोन के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मो. लतीफ खान व रेल प्रबंधक आशुतोष पंत नवविद्युतीकृत रेल खंड का निरीक्षण भी कर चुके हैं।

तब भोजीपुरा से इलेक्ट्रिक इंजन के साथ वह लालकुआं पहुंचे थे। 65 किमी तक इलेक्ट्रिक रेल इंजन 110 किमी की रफ्तार से दौड़ी। इसके बाद इलेक्ट्रिक लाइन को काठगोदाम तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि टावर वैगन से तारों की फीटिंग की जा रही है।

जून तक यह काम पूरा होकर ट्रेन का ट्रायल हो सकता है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक लाइन के आसपास खतरा रहता है। तारों में 25000 किलो वाट करंट प्रवाहित होता है। इलेक्ट्रिक ट्रेन सामान्य ट्रेन के मुकाबले अधिक गति से दौड़ती है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts