Connect with us

Uncategorized

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के सीएम, फडणवीस बोले हिंदुत्व के लिए समर्थन

मुंबई. महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है कि गुरुवार शाम को ही शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक राजभवन में शपथ समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है, शिंदे शाम साढ़े सात बजे पद की शपथ लेंगे. खबर ये भी है कि कुल 10 लोगों को राज्यपाल की तरफ से बुलाया गया है।

उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी विधायकों को भाजपा ने समर्थन दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा की भाजपा हिंदुत्व के लिए समर्थन दे रही है। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को होने वाले विश्वास मत से पहले ही बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा देने का ऐलान किया था.

ठाकरे ने यह घोषणा उच्चतम न्यायालय द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल की ओर से बृहस्पतिवार को उनके नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए दिए निर्देश पर रोक लगाने से इंकार करने के कुछ मिनटों के बाद की थी.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts