Connect with us

Uncategorized

एकलव्य क्रिकेट एकेडमी हल्द्वानी ने भीमताल को 8 विकेट से हराया

जीत में चमके कपिल बोरा की 79 की साहसिक पारी

हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग का मैच कमलवागांजा के जी एन जी क्रिकेट एरिना में भीमताल स्पोर्ट्स एसोसिएशन और एकलव्य क्रिकेट एकडेमी हल्द्वानी के मध्य खेला गया,भीमताल के कप्तान जगमोहन उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,भीमताल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 153 रन बनाये, टीम के लिये सतीश ने 9 चौके की मदद से 47 रन,अभिषेक आर्या ने 2 चौके की मदद से 21 रन,विनीत शर्मा ने 2 चौके की मदद से 18 रन बनाये, एकलव्य के लिये सिंकदर बोरा/भूपेंद्र बोरा/आकाश मसीह ने टीम के लिये 3-3 विकेट लिये,जवाब में उतरी एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 28.5 ओवर में पूरा कर मैच को 8 विकेट से जीत लिया,कपिल बोरा ने 7 चौके 4 छक्के की मदद से 79 रन इसके अलावा आकाश मसीह ने 23 रन,भूपेन्द्र बोरा ने 18 कप्तान राकेश उप्रेती ने 14 रन का योगदान दिया,भीमताल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के लिये गेंदबाज कमलेश भंडारी ने 2 विकेट लिये,मैच के अंपायर निश्चय मेहरा और विजय आर्या जबकि स्कोरर पवन राणा ओर दया पनेरू ने निभाई,इससे पहले मैच के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया,इस मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन कमल पपनै,किशन अनेरिया,मो रेहान,नरेंद्र खनी, विशाल भोजक,सचिन बेलवाल,रक्षित बिष्ट,भूपेन्द्र कन्नौजिया, गौरव कपिल मौजूद थे,जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कल लीग का अंतिम मैच उत्तराखंड क्रिकेट फाउंडेशन और जी एन जी क्रिकेट एरिना के मध्य प्रातः 6.30 बजे से कमलवागांजा के जी एन जी मैदान में खेला जायेगा,

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts