Connect with us

Uncategorized

Earthquake- उत्तराखंड के बागेश्वर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भूकंप के तेज़ झटके, इतनी रही तीव्रता

शुक्रवार को उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात करीब सवा बजे ज़लज़ला आया। लखनऊ में आधी रात को भूकम्प के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 5.2 रही। समय 1.12 बजे बताया जा रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.2 रही। लखनऊ के उत्तर-उत्तरपूर्व में 139 किलोमीटर की दूरी पर भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन के नीचे 82 किलोमीटर बताई जा रही है।
सीतापुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 1:16 पर अचानक एक तेज भूकंप का झटका महसूस हुआ। लोगों ने बताया कि झटका इतनी तेज था कि घरों में रखे हुए कूलर व फ्रिज कुछ देर के लिए हिल गए। कुछ ही देर में इधर उधर से तमाम रिश्तेदार नातेदारों के फोन आने शुरू हो गए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts