Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

बाराबंकी के पर्यटक की नैनीताल में होटल की बालकनी से गिरने से मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल: दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया बाराबंकी का पर्यटक होटल की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे एसटीएच हलद्वानी लाया गया। इलाज के दौरान पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

राजापुर बाराबंकी निवासी 26 वर्षीय नीरज वर्मा पुत्र सुरेंद्र कुमार वर्मा बुधवार को अपने चार दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने के लिए आया था। उन्हें दो दिन नैनीताल में बिताने थे। दोस्तों के मुताबिक सभी एक होटल में ठहरे थे। रात को नीरज वर्मा ने शराब ज्यादा पी ली।

दोस्त खाना खाने के लिए होटल से नीचे उतरे तो नीरज बालकनी में बैठा था। इसी बीच वह बालकनी से नीचे सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। देर रात उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक ने नशे का सेवन अधिक मात्रा में किया था।

सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। किशनपुर पोडियार चोरगलिया निवासी 27 वर्षीय दीपक महतोलिया पुत्र गोपाल दत्त महतोलिया बुधवार देर रात गौलापार स्थित एक शादी समारोह से स्कूटी पर लौट रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts