Connect with us

Uncategorized

दुस्साहस: आंखों में लालमिर्च पाउडर डाल ऑटो सवारों से लूटे 45 लाख

नई दिल्ली। देश की राजधानी में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। अब सुरक्षित माने जाने वाले डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात को दो बाइक से आए चार बदमाशों ने ऑटो सवार दो लोगों से 45 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान बदमाशों ने पीड़ितों की आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया था।
जानकारी के मुताबिक, वारदात शुक्रवार आठ बजे की है। अमित कुमार यादव और चतर सिंह कलेक्शन एजेंट हैं। उनका ऑफिस पुरानी दिल्ली में है। शुक्रवार को दोनों ने लाजपत नगर इलाके से 45 लाख रुपये वसूले और ऑटो से पुरानी दिल्ली जा रहे थे। डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर पर बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

आरोपियों ने दोनों की आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया और 45 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। आंखों में मिर्च पाउडर के कारण वह बदमाशों का पीछा भी नहीं कर सके। बदमाशों ने नकाब पहन रखा था। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts