Connect with us

अपराध

हल्द्वानी: गौलापार में शादी समारोह के दौरान बवाल, डीजे संचालक और दूसरे पक्ष के बीच जमकर मारपीट

हल्द्वानी: गौलापार में शादी समारोह के दौरान बवाल, डीजे संचालक और दूसरे पक्ष के बीच जमकर मारपीट

​हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में रविवार रात एक विवाह समारोह के दौरान डीजे संचालक और स्थानीय युवकों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिससे खुशियों के माहौल में अफरा-तफरी मच गई। देवला मल्ला निवासी उमेश चंद्र टम्टा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके भाई शुभम के साथ कुछ युवकों ने पानी पीने को लेकर विवाद किया और उन पर जातिगत टिप्पणी की।

 

 

उमेश का दावा है कि जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर चाकू से हमला किया गया और उनकी सोने की चेन सहित जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए गए। इस घटना के विरोध में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाओं ने काठगोदाम थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

 

 

​दूसरी ओर, दूसरे पक्ष की पुष्पा देवी ने भी पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डीजे संचालक के समर्थक उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें और उनके परिवार को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है।

 

 

हालांकि, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल का कहना है कि प्राथमिक जांच में जातिगत टिप्पणी या पानी पीने से रोकने जैसी बात की पुष्टि नहीं हुई है, बल्कि यह दो पक्षों के बीच उपजा आपसी विवाद और मारपीट का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की बारीकी से जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts