Connect with us

Uncategorized

डीएसपी को डंपर से कुचला: एनकाउंटर में मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, कहीं अपनों की मिलीभगत तो नहीं

हरियाणा के नूंह जिले स्थित मेवात में बेखौफ माफियाओं ने अवैध खनन रोकने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई की (DSP Surendra Singh Bishnoi) को डंपर से उड़ा दिया। डीएसपी सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि अरावली हिल्स के पास खनन माफिया अवैध खनन करा रहा है। इसी के बाद वे मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एनकाउंटर में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस इस मामले को बहुत संदिग्ध मानकर चल रही है। हरियाणा सरकार ने डीएसपी को शहीद घोषित करते हुए उनके परिवार को एक करोड़ रुपिया देने की घोषणा की है।
जानकारी के मुताबिक उनकी नजर पत्थर से लदे एक डंपर पर पड़ी। उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन डंपर चालक उसे भगाने लगा। सिंह ने डंपर का पीछा किया। इस दौरान डंपर चालक ने उनकी जिप्सी पर टक्कर मारने की कोशिश भी की। कुछ आगे जाकर उसने डंपर को रोक दिया।इसके बाद डीएसपी सुरेंद्र सिंह डंपर के सामने जाकर खड़े हो गए। इस दौरान खनन माफिया के गुर्गों ने उन पर डंपर चढ़ा दिया और फरार हो गया। सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी सुरेंद्र सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे।

ADG लॉ एंड ऑर्डर बोले…
हरियाणा के एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर संदीप खिरवार का कहना है, ‘हमें दोपहर 12 बजे के करीब सूचना मिली थी। इस मामले में हम बहुत सख्त ऐक्शन लेंगे। दोषियों को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जनता में कानून का विश्वास और बढ़ाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। अवैध खनन के खिलाफ हमारा ऐक्शन चल रहा था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या के वक्त मौके पर खनन माफिया के गुर्गों की संख्या पांंच से छह के करीब बताई जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts