Connect with us

Uncategorized

नशे का गढ़ बनता हल्द्वानी का बनभूलपुरा, पुलिस ने फिर पकड़े इतने इंजेक्शन

हल्द्वानी। नशे के इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपी नशे के इंजेक्शनों की खेप मुरादाबाद से लेकर आया था। बनभूलपुरा पुलिस ने इंद्रा नगर ठोकर के पास चैकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रेलवे पटरी की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिस पर उसे धर दबोचा गया। उसके हाथ में मिले पन्नी की जब तलाशी ली गई तो उसमें नशे के 40 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. सद्दाम पुत्र मो. युसूफ नई बस्ती इंद्रा नगर बताया। उसने बताया कि वह नशे के इंजेक्शनों की खेप मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से आगे मछली बाजार के पास से रहने वाले बंटी सैनी नामक व्यक्ति से खरीद कर लाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस आरोपी का इतिहास में खंगालने में जुट गई है। पुलिस टीम में एसआई मनोज यादव, कां. मुन्ना सिंह, कां. हरिकृष्ण मिश्रा शामिल रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts